लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड संक्रमित मरीज की मौत, ब्लैक फंगस संक्रमण की आशंका

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 मई असम में बुधवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की संदिग्ध ब्लैक फंगस संक्रमण के कारण मौत हो गयी । असम में यह पहला ऐसा मामला है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

निजी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी पीटीआई भाषा को बताया कि 27 साल के व्यक्ति को 16 मई को अस्पताल में नाजुक अवस्था में भर्ती कराया गया था। ब्लैक फंगस संक्रमण के सभी लक्षण उसमें थे ।

उन्होंने बताया, ''उसका इलाज नागांव में चल रहा था और जब वह यहां आया तो हमने उसे तत्काल आईसीयू में रखा । ब्लैक फंगस के उसमें कई लक्षण थे जिनमें चेहरे पर काला धब्बा और दृष्टि की हानि शामिल है ।

अधिकारी ने बताया कि उसका नमूना फंगल कल्चर जांच के लिये भेजा गया था ।

इस बीच सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को ब्लैक फंगस संबंधित मामले का अध्ययन कर बुधवार की रात तक रिपोर्ट जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

असम में बुधवार को कोविड—19 के कारण 89 लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 6,143 मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,47,001 पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट