लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 मरीजों की मौत गंभीर मामला : राउत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:05 IST

Open in App

मुंबई , 12 मई शिवसेना नेता संजय राउत ने देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी के कारण हो रही कोविड-19 मरीजों की मौत पर बुधवार को चिंता जताई।

राउत ने संवाददाताओं से यहां कहा, “सभी मुख्यमंत्रियों को एक दूसरे के संपर्क में रहने की जरूरत है। महामारी को हराने के लिये आइए एक दूसरे की मदद करें। राज्यों में कोविड-19 संबंधी तथ्यों को मत छिपाइए।”

राउत ने यह भी कहा कि नदी में शवों के मिलने की घटना खौफनाक है।

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी में अब तक 50 से ज्यादा शव मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा, “देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण लोगों की मौत एक गंभीर मामला है। महाराष्ट्र में भी ऑक्सीजन की कमी थी लेकिन प्रदेश सरकार ने स्थिति को अच्छे से संभाला।”

राउत ने कहा कि राज्यों को ऑक्सीजन के वैज्ञानिक आवंटन का तरीका तैयार करने के लिये उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है।

शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में हाल में कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर वास्तविक चिंता जाहिर की गई है।

उन्होंने कहा, “हमने स्वाभाविक चिंता जाहिर की थी कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है और उसे हार का सामना करना पड़ा खासकर केरल और असम में जहां उसके पास निवर्तमान सरकारों को हराने का मौका था। यहां तक कि सोनिया गांधी ने भी अपने सीडब्ल्यूसी संबोधन में इन्हीं बिंदुओं को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?