लाइव न्यूज़ :

पराली जलाने से हुए प्रदूषण के कारण दिल्ली में कोविड-19 की मृत्यु दर बढ़ी : जैन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शहर में कोविड-19 से मृत्यु दर में बढ़ोतरी के लिए पराली जलाने से हुए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह में मृतकों की संख्या घटेगी।

मंत्री ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पराली जलाने के कारण होने वाला प्रदूषण दिल्ली में बड़ी समस्या है। इससे श्वसन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती है और यह कोविड-19 से संक्रमित लोगों की बीमारी को और गंभीर बना देता है ।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पराली जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण के घटने के कारण अगले दो-तीन सप्ताह में शहर में कोविड-19 की मृत्यु दर कम होगी।

जैन ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच पराली जलाने के कारण प्रदूषण काफी बढ़ गया और यह दोहरे हमले की तरह था। चूंकि पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण कुछ घटा है इसलिए अगले कुछ सप्ताह में मृत्यु दर भी कम होगी।’’

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 6746 मामले आए जबकि 121 और मरीजों की मौत होने से अब तक 8391 लोगों की मौत हो चुकी है । राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 11 दिनों में पांचवीं बार संक्रमण के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई ।

जैन ने कहा कि संक्रमण के नए मामले और संक्रमण दर में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है जिससे पता चलता है कि कोविड-19 की स्थिति में सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सात नवंबर को संक्रमण दर 15 प्रतिशत थी जो अब 12 प्रतिशत से कुछ अधिक रह गयी है और 10 नवंबर को कोविड-19 के 8500 से ज्यादा मामले आए थे जबकि रविवार को 6746 मामले आए ।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा दिल्ली के अस्पतालों में 9481 बेड पर कोविड-19 के मरीज भर्ती हैं जबकि 7900 बेड खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?