लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बावजूद मृतक संख्या दो हफ्ते के अपने न्यूनतम स्तर पर

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:19 IST

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले हाल ही में बढ़ने के बावजूद इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या सोमवार को दो हफ्तों के अपने न्यूनतम स्तर पर रही।

राज्य में संक्रमण से सोमवार को 18 लोगों की मौत हुई।

इस बीच, मुंबई नगर निकाय आयुक्त आई एस चहल ने कहा है कि प्रतिदिन के मामलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के नियमों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने को लेकर कदम उठा रहे हैं। ’’

राज्य में सोमवार के संक्रमण के 5,210 नये मामले सामने आए, जबकि इससे पहले के तीन दिनों तक यह संख्या 6,000 से अधिक रही थी। सोमवार को संक्रमण के मामले पांच दिनों की न्यूनतम संख्या थी। हालांकि, मंगलवार को राज्यव्यापी मृतक संख्या बढ़ कर 51 हो गई।

राज्य के विदर्भ क्षेत्र में, खसतौर पर अमरावती, अकोला और यवतमाल जिलों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है, जिस कारण लोगों की गतिविधियों और कुछ वाणिज्यिक गतिविधियों पर पाबंदी लगानी पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग