लाइव न्यूज़ :

शिशुओं की मौत: भाजपा के पैनल ने अस्पताल में चिकित्साकर्मियों एवं सुविधाओं की कमी पर नाखुशी जताई

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:15 IST

Open in App

कोटा, 12 दिसंबर राजस्थान के कोटा में 12 शिशुओं की मौत किन वजहों से हुई, इस बात की जांच के लिए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति ने शनिवार को यहां के एक अस्पताल का दौरा किया और चिकित्साकर्मियों एवं सुविधाओं की कमी पर नाखुशी प्रकट की।

गौरतलब है कि जे के लोन अस्पताल में बृहस्पतिवार को नौ नवजात शिशुओं की कुछ ही घंटों के अंतराल में मौत हो गयी। वे एक से चार दिनों के थे। सालभर पहले भी इस अस्पताल में असामान्य संख्या में शिशुओं की मौत राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बनी थीं।

अस्पताल के अधीक्षक सुरेश चंद दुलारा ने बताया था कि शुक्रवार को तीन और नवजात शिशुओं की यहां मौत हो गयी, जिनमें से दो का एक दिन पहले ही जन्म हुआ था जबकि एक बच्चा एक माह का था।

भाजपा के पैनल ने यह आरोप लगाते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के इस्तीफे की मांग की कि पिछले साल दिसंबर में 110 शिशुओं की मौत के बावजूद जे के लोन अस्पताल अब भी उसी ‘दयनीय स्थिति’ में है।

इस समिति में दौसा के सांसद जसकौर मीणा, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौर और पार्टी के विधायक मदन दिलावर एवं संदीप शर्मा शामिल हैं।

राठौर ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने समिति से कहा कि 10 दिसंबर को 13 तथा 11 दिसंबर को पांच शिशुओं की मौत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार मौतों के लिए जिम्मेदार है और स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

भाजपा के पैनल ने कहा कि पिछले साल गठित समितियों द्वारा अस्पताल की दशा सुधारने के लिए की गयी सिफारिशों पर अब तक गौर नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं