गाजीपुर बॉर्डर पर किसान की मौत विचलित करने वाली: अखिलेश

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:11 IST2021-01-02T14:11:35+5:302021-01-02T14:11:35+5:30

Death of farmer on Ghazipur border disturbing: Akhilesh | गाजीपुर बॉर्डर पर किसान की मौत विचलित करने वाली: अखिलेश

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान की मौत विचलित करने वाली: अखिलेश

लखनऊ, दो जनवरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत पर शोक व्यक्त किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘निष्ठुर’ होने का आरोप लगाया।

शनिवार को यादव ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘नव वर्ष के पहले दिन ही किसान आंदोलन में ग़ाज़ीपुर बार्डर पर एक किसान की शहादत की ख़बर विचलित करनेवाली है। घने कोहरे व ठंड में किसान लगातार अपने जीवन का बलिदान कर रहे हैं लेकिन सत्ताधारी हृदयहीन बने बैठे हैं। भाजपा जैसा सत्ता का इतना दंभ व इतनी निष्ठुरता अब तक कभी नहीं देखी गयी।’’

गौरतलब है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक किसान की शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी।

एक अधिकारी के अनुसार बागपत जिले के भगवानपुर नांगल गांव के निवासी मोहर सिंह (57)को पास के एक अस्पताल ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसान संगठन बीकेयू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मृत्यु हुई है उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death of farmer on Ghazipur border disturbing: Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे