लाइव न्यूज़ :

कार बंद होने से अंदर बैठे बच्चे की दम घुटने से मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 24, 2021 12:48 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 24 मई बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेल-खेल में कार बंद होने से उसमें बैठे तीन बच्चों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली दातागंज क्षेत्र के मोहल्ला परा निवासी कैसर अली की बेटी की रविवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए कस्बा अलापुर निवासी राशिद और उसका भाई साजिद अपने परिवारों के साथ कार से पहुंचे थे। रविवार देर रात विवाह समारोह चल रहा था तभी राशिद की बेटियां आसिफा (तीन) और मंतशा (पांच) और साजिद का बेटा पप्पू (छह) कार में जाकर बैठ गए और खेल-खेल में कार अंदर से बंद हो गयी।

उन्होंने बताया कि परिजन विवाह समारोह में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब बच्चे नजर नहीं आए तो मोहल्ले और आसपास के घरों में उन्हें तलाशा गया। इसी दौरान किसी ने तीनों बच्चों को कार में बेहोश पड़ा देखा। फौरन तीनों बच्चों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी