त्रावणकोर के तत्कालीन राजा से पद्मनाभ मंदिर को उपहार में मिली हथिनी की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:48 IST2021-05-30T20:48:48+5:302021-05-30T20:48:48+5:30

Death of an elephant gifted to Padmanabha temple from the then king of Travancore | त्रावणकोर के तत्कालीन राजा से पद्मनाभ मंदिर को उपहार में मिली हथिनी की मौत

त्रावणकोर के तत्कालीन राजा से पद्मनाभ मंदिर को उपहार में मिली हथिनी की मौत

तिरुवनंतपुरम, 30 मई प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर की एक हथिनी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। इसे त्रावणकोर के तत्कालीन राजा चिथिरा थिरुनल बलराम वर्मा ने मंदिर को उपहार में दी थी।

इस हथिनी का नाम मथिलाकम दर्शिनी उर्फ दर्शिनी है और इसकी मौत रविवार को हो गई। सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि यह हथिनी 55 से 58 साल की थी और वह पिछले कुछ समय से पेट की बीमारी से परेशान थी।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की प्रिय यह हथिनी मंदिर के विभिन्न अनुष्ठानों खास तौर पर सालाना ‘अरातु’ के समय मौजूद रहती थी। यह एक पारंपरिक शोभा यात्रा है, जिसके दौरान मूर्ति को पवित्र स्नान के लिए ले जाया जाता है।

शाही परिवार के एक सदस्य ने मृत हथिनी को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, ‘‘ दर्शिनी बहुत शांत थी और अब तक किसी ने भी उसकी कोई शिकायत नहीं की थी।’’

मंदिर के दस्तावेज के अनुसार दर्शिनी और दो अन्य हथिनी 1966 में पश्चिमी घाट के जंगल से मिली थीं और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रति सम्मान दिखाते हुए इसका नाम ‘इंदिरा’, ‘प्रिया’ और ‘दर्शिनी’ रखा गया था। तत्कालीन राजा चिथिरा थिरुनल को दर्शिनी खूब पसंद आई थी और उन्होंने इसे भगवान पद्मनाभ मंदिर को इसे दान में दे दिया। उस समय इस मंदिर का प्रबंधन शाही परिवार करता था।

मंदिर के सूत्रों ने बताया कि शाही परिवार के सदस्यों और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन समेत कई लोगों ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए हथिनी को श्रद्धांजलि दी। राजशेखरन मंदिर प्रशासनिक पैनल के सदस्य भी हैं।

हालाँकि श्रद्धालुओं की मांग थी कि हथिनी का अंतिम संस्कार मंदिर के अहाते या इसके आसपास में हो लेकिन बाद में जगह की दिक़्कत की वजह से कुलाथुपुझा में वन विभाग की जमीन पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death of an elephant gifted to Padmanabha temple from the then king of Travancore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे