लाइव न्यूज़ :

सीवर में उतरे सफाई कर्मी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:20 IST

Open in App

नोएडा, 28 मई थाना सूरजपुर क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक ठेकेदार द्वारा सीवर में बिना सुरक्षा कीट के सफाई कर्मी को उतारने तथा जहरीली गैस की चपेट में आने से उसकी मौत होने के मामले में ठेकेदार सहित दो लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ठेकदार नीरज बृहस्पतिवार सुबह गांव बेगमपुर के पास सीवर के मेनहोल में काम करवा रहा था। आरोप है कि उसने बिना सुरक्षा उपकरण के सफाई कर्मचारी कृष्ण कुमार को मेनहोल के अंदर उतार दिया, जिससे जहरीली गैस की चपेट में आने से कृष्ण बेहोश हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कृष्ण को बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी को मेनहोल से निकालने के समय दमकल कर्मी सुमेर सिंह भी घायल हो गए। इस संबंध में सफाई कर्मी के भाई सुबे सिंह ने ठेकेदार नीरज और साइट प्रभारी जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल