लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कबड्डी खेलते हुए व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:39 IST

Open in App

धमतरी, 21 जनवरी छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के एक गांव में कबड्डी का मैच खेलते हुए 22 साल के युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कुरुद विकास खंड के गोजी गांव में यह घटना घटी जहां बुधवार को कबड्डी की चैंपियनशिप चल रही थी।

उन्होंने बताया कि कोकडी गांव निवास नरेंद्र साहू अपने गांव की टीम के साथ मैच खेलने गये थे। कोकाडी और पाटेवा गांवों की टीमों के बीच मैच के दौरान साहू अचानक गिर गये और विरोधी टीम ने उन्हें पकड़ लिया लेकिन वह उठ नहीं पाए।

अधिकारी ने बताया कि साहू को तत्काल कुरुद के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

कुरुड के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उमाशंकर नवरत्न ने कहा, ‘‘प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी सिर में चोट लगने से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू की मौत पर शोक व्यक्त किया और खिलाड़ियों से मैचों के दौरान सुरक्षा बरतने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग