लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:33 IST

Open in App

नोएडा, 22 नवंबर गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में, थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एमओयू कार सीट लोको वर्कशॉप में एक ट्रेन के डिब्बे में अज्ञात महिला का शव रविवार को मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बादलपुर क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, थाना बिसरा क्षेत्र के एएमयू कार सेट लोको वर्कशॉप में ट्रेन के डिब्बे में एक बुजुर्ग महिला का शव आज सुबह मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे