लाइव न्यूज़ :

जींद में पुलिस के गाड़ी रोक लेने से ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत, एसपी ने जांच बैठाई

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:41 IST

Open in App

जींद, 27 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमित के लिए दो आक्सीजन सिलेंडर लेकर गाजियाबाद जा रही गाड़ी को कथित तौर पर पुलिस द्वारा रोके जाने से 'प्राणवायु' के अभाव में मरीज की सोमवार रात मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को जींद के डीआईजी/एसएसपी ओमप्रकाश नरवाल से इस मामले में शिकायत की जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पंजाब के संगरूर जिले के धुरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मुनीम के ससुर ललित मोहन (60) का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से गाजियाबाद में घर पर पृथक-वास में उपचार चल रहा था। सिंह ने बताया कि ललित मोहन को सांस में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि मुनीम ने मुझे फोन कर बताया कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की सख्त जरूरत है, क्योंकि मौजूदा सिलेंडर में सोमवार रात तीन बजे तक की ऑक्सीजन शेष है।

सिंह ने कहा "मैने धूरी से दो सिलेंडर लेकर गाड़ी से गाजियाबाद के लिए भेजे लेकिन गतौली चौकी पर वाहन रोक लिया गया और रात भर चालक को चौकी में रखा गया। रात को चार बजे ऑक्सीजन ना मिलने से ललित मोहन (60) की मौत हो गई।'

परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा गाड़ी रोके जाने पर चालक गुरप्रीत ने मरीज ललित मोहन की गंभीर स्थिति को लेकर वीडियो भी चौकी प्रभारी को दिखाई,लेकिन वह नहीं पसीजे।

उधर, मरीज की मौत के बाद उनके रिश्तेदार मंगलवार को जींद में डीआईजी/एसएसपी ओमप्रकाश नरवाल से मिले और गतौली चौकी प्रभारी के अमानवीय रवैये की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज की मौत के जिम्मेदार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज है।

नरवाल ने कहा ''मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर पुष्पा खत्री को सौंप दी गई है। अगर कोई दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।''

वहीं, गतौली चौकी प्रभारी विरेंद्र ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा ''रात को पंजाब नंबर की गाड़ी को रुकवाया गया, जिसमें दो ऑक्सीजन सिलेंडर मिले। चालक मौके पर आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाया। बाद में आवश्यक कागजात दिखाने पर रात में ही उसे छोड़ दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है