लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार भाई-बहन की मौत

By भाषा | Updated: February 7, 2021 16:20 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), सात फरवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के मनावां रोड़ पर रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार एक युवक और उसकी बहन की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रणवीर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को करीब साढ़े 11 बजे मनावां रोड़ पर ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सातोधरमपुर गांव के मजरे परेंडा के रहने वाले बसपा नेता रामनारायण निषाद के बाइक सवार बेटे देवेन्द्र निषाद (32) और बेटी मीना निषाद (22) की मौके पर ही मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि बाइक सवार भाई-बहन मनावां की तरफ जा रहे थे, जबकि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। भाई-बहन के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?