लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 30 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2,094 नए मामले

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:21 IST

Open in App

लखनऊ, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 पीड़ित 30 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2,094 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 30 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,674 हो गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,094 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस वक्त 25,422 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 12,443 लोग गृह पृथक-वास में हैं। प्रदेश में अब तक 5,33,449 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को राज्य में 1,65,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 86 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां