लाइव न्यूज़ :

ठाणे में जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, फोन करके ले जाने को कहा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 01:51 IST

Open in App

ठाणे, एक जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे में 55 वर्षीय उक शिक्षक को उस वक्त झटका लगा जब इस सप्ताह की शुरूआत में उसे ठाणे नगर निगम की ओर से फोन आया कि उनका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार है और वह आकर इसे ले जाएं।

शहर के निवासी चंद्रशेखर जोशी जब टीएमसी कार्यालय गए, तो उन्हें कथित तौर पर एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 22 अप्रैल, 2021 को उनकी 'मृत्यु' हो गई थी।

मृत्यु प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि वह दस महीने पहले एक कोविड रोगी थे।

इस घटना से हतप्रभ जोशी ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि वह वास्तव में अक्टूबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन घर में पृथक-वास करके वह ठीक हो गए थे।

निगम अधिकारियों से इस संबंध में कई बार प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र