लाइव न्यूज़ :

सगी बहनों की मौत मामला : दो पत्रकारों पर ‘झूठी खबर’ प्रसारित करने का मुकदमा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 21:43 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 18 नवंबर फतेहपुर जिले के असोथर क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो टीवी चैनलों के स्थानीय संवाददाताओं के खिलाफ ‘झूठी खबर’ प्रसारित कर दो वर्गों के बीच कटुता पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन पत्रकारों पर तालाब में डूब गयी दो लड़कियों के मामले में बलात्कार और उनकी आंखें फोड़ने जैसी झूठी खबर चलाने का आरोप है

उन्होंने कहा कि ‘ऑटोप्सी’ रिपोर्ट के अनुसार बारह और आठ साल की दोनों बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुयी थी जब वे पानी में सिंघाड़ा लाने गयी थीं।

अधिकारी ने कहा कि असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह की तहरीर पर धारा सिंह यादव और एक अन्य पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बारे में पूछे जाने पर धारा सिंह यादव ने कहा, "जो भी खबर चैनल पर चलाई गई थी, वह पीड़ित परिवार के बयानों पर आधारित है। जिनके साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। पुलिस ने उत्पीड़न करने की नीयत से फर्जी मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित