लाइव न्यूज़ :

तूतूकुड़ी हिरासत में मौत का मामला: अदालत ने सीबीआई के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर तमिलनाडु के मदुरै की एक अदालत ने तूतूकुड़ी जिले में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ दाखिल सीबीआई के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए 11 नवंबर को आरोपियों को पेश करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी।

उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में उजागर हुआ है कि जून में लॉकडाउन नियमों के पालन को लेकर हुई कहासुनी के बाद सतनकुलम थाने के पुलिसकर्मियों ने दुकानदार जे बेनिक्स और उनके पिता आर पी जयराज पर ''निर्मम अत्याचार'' किया था।

मदुरै के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दाखिल आरोप पत्र में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तत्कालीन निरीक्षक तथा थाना प्रभारी एस श्रीधर, उप निरीक्षकों के बालाकृष्णन तथा पी रघुगणेश, हेड कांस्टेबलों एस मुरुगन तथा ए समादुरई और कांस्टेबलों एम मुथुराजा, एस चेल्लादुरई, एक्स थॉमस फ्रांसिस तथा एस वेलुमुथू को नामजद किया है।

अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने पुलिकर्मियों पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप लगाए हैं।

इस मामले में कुल 10 पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया। जांच के दौरान उनमें से एक की कोविड-19 से मौत हो गई।

सीबीआई जांच में उजागर हुआ है कि मोबाइल की दुकान चलाने वाले बेनिक्स और जयराज तथा लॉकडाउन का पालन करा रहे दो पुलिस कांस्टेबलों के बीच 19 जून को तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने 20 जून को पिता-पुत्र की कथित रूप से पिटाई की और उन्हें रिमांड पर एक उपजेल में भेज दिया। उसी दिन तबीयत खराब होने के बाद बेनिक्स को अस्पताल भेज दिया गया।

प्राथमिकी में आरोप है कि उसी दिन सुबह नौ बजे डॉक्टरों ने बेनिक्स को मृत घोषित कर दिया।

दो दिन बाद 22 जून को रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जयराज को भी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर जयराज की भी मौत हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह