लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार पकड़ा गया इतना 'घातक केमिकल', 50 लाख लोगों की मौत के लिए काफी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 30, 2018 11:37 IST

DRI busted an illegal laboratory, recovered deadly chemicals: डीआरआई के डीजी डीपी दास ने बताया, 'फेंटानिल का असर हीरोईन से 50 गुना ज्यादा होता है। किसी सरकारी एजेंसी द्वारा इस घातक केमिकल को सीज किए जाने की पहली कार्रवाई है। यह एक बड़ी सफलता है क्योंकि डीआरआई ने भारत ने टॉक्सिक ड्रग बनाने के पहले प्रयास को ही असफल कर दिया है।'

Open in App

नई दिल्ली, 30 सितंबरः डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने वैज्ञानिकों और रक्षा शोध से जुड़े लोगों के साथ मिलकर एक अवैध प्रयोगशाला का भंडाभोड़ किया है। करीब एक हफ्ते लंबे इस ऑपरेशन में 9 किलो घातक फेंटानिल बरामद किया गया है।

इतना केमिकल 40-50 लाख लोगों को मौत के घाट उतार सकता है। भारत में इस तरह का केमिकल पकड़े जाने की यह पहली कार्रवाई है। जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस अवैध प्रयोगशाला को एक क्षेत्रीय व्यवसायी और स्कॉलर केमिस्ट मिलकर चला रहे थे।

डीआरआई के डीजी डीपी दास ने बताया, 'फेंटानिल का असर हीरोईन से 50 गुना ज्यादा होता है। किसी सरकारी एजेंसी द्वारा इस घातक केमिकल को सीज किए जाने की पहली कार्रवाई है। यह एक बड़ी सफलता है क्योंकि डीआरआई ने भारत ने टॉक्सिक ड्रग बनाने के पहले प्रयास को ही असफल कर दिया है।'

इस घटना के सामने आने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान हैं। उनका मानना है कि इस तरह का ड्रग बनाने के लिए एक खास किस्म की विशेज्ञता चाहिए जो सिर्फ बहुत हाई-टेक प्रयोगशालाओं में बड़े वैज्ञानिकों के जरिए ही सीखा जा सकता है। इसका बहुत सीमित मात्रा में इस्तेमाल दूसरी दवाओं के साथ दर्द निवारक या एनेस्थीसिया के रूप में होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ड्रग आसानी से फैसला है। अगर गलती से स्किन से छू गया या खा लिया गया तो 2 मिलीग्राम फेंटानिल किसी व्यक्ति की जान लेने के लिए काफी है। अमेरिका की बात करें तो साल 2016 में फेंटानिल ड्रग के ओवरडोज से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर