लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर किसानों का गतिरोध बरकरार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:50 IST

Open in App

सोनीपत, 28 नवम्बर दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर किसानों का गतिरोध शनिवार को भी जारी रहा और किसान लगातार धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

बॉर्डर के एक तरफ दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबल तैनात है तो दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। बीच-बीच में प्रदर्शनकारी उग्र भी हो रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। कई बार प्रदर्शनकारियों ने टायरों में आग लगाकर भी अपना विरोध जताया।

शनिवार शाम तक भी किसानों ने यहीं पर अपना डेरा डाला हुआ है। यहां पर लंगर चल रहे हैं और खाना बनाया जा रहा है।

कुंडली बॉर्डर पर जमे हजारों किसानों ने बुराड़ी ग्राउंड में जाने से मना कर दिया है। किसानों का कहना है कि वे बुराड़ी ग्राउंड में जाकर नहीं रुकेंगे। यहां सिंघु बॉर्डर से पीछे हरियाणा की तरफ करीब सात-आठ किलोमीटर लंबी कतार ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लगी हुई है।

इस बीच, दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर किसानों का गतिरोध रविवार को भी जारी रहने की संभावना है। किसान नेताओं में शनिवार को भी एक राय नहीं बन पायी।

धरनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे फिर से किसानों की कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमे आगे आंदोलन की रूपरेखा का फैसला लिया जायेगा। आज भी किसान जत्थेबंदियां किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग