लाइव न्यूज़ :

‘मृत’ महिला जिंदा लौटी, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:45 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 27 फरवरी बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की केन नदी से शव बरामद कर पुलिस ने जिसे लापता महिला जय देवी (25) का शव मानकर बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम करवाया था, वह शनिवार को थाने पहुंच गई।

जय देवी की कथित हत्या के मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज सिंह ने शनिवार को बताया, "20 फरवरी से लापता नांदादेव गांव के बिलोड़ी डेरा के रहने वाले लालजी निषाद की पत्नी जय देवी (25) शनिवार को खुद थाने पहुंच गई।"

उन्होंने बताया, "बुधवार को केन नदी के अमारा गांव के पथरेल घाट से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त रमेश निषाद ने अपनी बेटी जय देवी के रूप में की थी और उसने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था।"

सिंह ने बताया, "बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।"

एसएचओ ने बताया कि लापता महिला जय देवी के जिंदा मिलने के बाद अब केन नदी से बरामद अज्ञात महिला शव के बारे में आसपास के थानों से लापता महिलाओं की सूची मंगवाई गयी है। जल्द ही इस बारे में खुलासा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि शव की गलत शिनाख्त करने और दहेज हत्या का फर्जी मामला दर्ज करवाने के लिए जय देवी के पिता रमेश निषाद के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए