लाइव न्यूज़ :

मप्र में मृत व्यक्ति को मिला कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:01 IST

Open in App

राजगढ़, 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छह माह पहले मृत एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर उसके परिजन को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के बारे में एक संदेश मिला और इसके लिए एक प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ।

जिले के ब्यावरा कस्बे के पुरुषोत्तम शाक्यवार (78) की इस साल मई में मृत्यु हो गई थी जबकि उनके मोबाइल फोन पर उनके परिजन को एक संदेश मिला है कि शाक्यवार ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक तीन दिसंबर को ली है। हालांकि, अधिकारियों ने इस गड़बड़ी के लिए कंप्यूटर की त्रुटि का हवाला दिया है।

मृतक के पुत्र फूल सिंह शाक्यवार के अनुसार उन्हें तीन दिसंबर को यह संदेश मिला और मोबाइल फोन पर लिंक के माध्यम से प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किया गया। शाक्यवार ने कहा कि उसके पिता ने आठ अप्रैल को टीके की पहली खुराक ली थी और 24 मई को उनकी मौत हो गई। उन्होंने हैरान होते हुए कहा कि ऐसे में उनके पिता तीन दिसंबर को टीके की दूसरी खुराक कैसे ले सकते हैं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पी एल भगोरिया ने इस गड़बड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और वह इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर में किसी गड़बड़ी से ऐसा संदेश गया हो सकता है।

ब्यावरा के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शरद साहू ने कहा कि चूंकि बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसलिए संभव है कि प्रविष्टि करते समय गलत मोबाइल नंबर दर्ज हो गया हो। यदि ऐसा हुआ है तो इस गलती को सुधारा जाएगा।

इस बीच, ब्यावरा के कांग्रेस विधायक रामचंद्र डांगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार टीकाकरण के गलत आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार के दावे को उजागर कर रही है। ऐसे सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos