लाइव न्यूज़ :

आंकड़ों पर बहस करने से मृत व्यक्ति लौटकर नहीं आ सकता: खट्टर

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:27 IST

Open in App

रोहतक, 27 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़े पर बहस करने का कोई तुक नहीं है क्योंकि मरा व्यक्ति लौटकर तो नहीं आ सकता, ऐसे में अब मरीजों को राहत देने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

वह कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों के कथित रूप से कम आंकड़े दिखाये जाने के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान आदि का परिदृश्य आधिकारिक आंकड़ों में परिलक्षित नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां कहा, ‘‘जिस प्रकार की कठिन स्थिति से हम गुजर रहे हैं, उसमें हमें आंकड़ों से नहीं खेलना है। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि कैसे लोग संक्रमण से उबरें, कि कैसे हम उन्हें राहत प्रदान कर सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और जो लोग मर गये हैं, वे विवाद खड़ा करने पर लौटकर नहीं आयेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि इस बहस में जाने का कोई तुक नहीं है कि क्या मौतों का आधिकारिक आंकड़ा सही है।

विपक्षी कांग्रेस ने तत्काल उनके बयान की निंदा की। पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ ये बस निर्मम शासक के ही शब्द हो सकते हैं। ’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ हर मौत सरकार की अकार्यकुशलता का परिणाम है, इसलिए उस पर शोर मचाने की जरूरत है, ताकि बहरी भाजपा सरकार को उसकी प्रतिध्वनि सुनाई दे। ’’

आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया, ‘‘ ये बयान शर्मनाक हैं। मैं मुख्यमंत्री की सोच की कड़ी निंदा करता हूं। ’’

खट्टर कोविड-19 मरीजों के वास्ते ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए रोहतक, पानीपत, हिसार और फरीदाबाद गये थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम हर मुमिकन प्रयास करेंगे ताकि जिंदगियां बचें। मौंतें अधिक हैं या कम, उस बहस में पड़ने का कोई तुक नहीं है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हम तंत्र को सही कर पा रहे हैं या नहीं, प्रश्न यह है। हमारी तरफ से हम चीजें व्यवस्थित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कौन जानता था कि यह महामारी आएगी, न आप, न हम। इसका मुकाबला करने के लिए हमें युवकों, मरीजों समेत सभी के सहयोग की जरूरत है। इसलिए ये मुद्दे किसी विवाद का विषय नहीं होने चाहिए।’’

मुख्यमंत्री से रोहतक के पीजीआईएमएस अस्तपाल द्वारा चिकित्सकीय ऑक्सीन की कमी के चलते रविवार रात को कुछ समय के लिए मरीजों की भर्ती नहीं करने के बारे में पूछा गया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन का दबाव बहुत घट गया था और यदि वे और मरीजों को लेने लगते तो पहले से भर्ती मरीजों की देखभाल नहीं कर पाते।

खट्टर ने कहा कि लेकिन चीजें सही कर ली गयी हैं एवं सोमवार से मरीज भर्ती किये जाने लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं