लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद के बाहरी इलाके में सड़क पर मृत तेंदुआ मिला

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक फरवरी अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह सड़क पर एक तेंदुआ मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर मिले जख्म के निशान से यह संकेत मिलता है कि यह किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे इसकी मौत हो गई।

अहमदाबाद की उप वन संरक्षक सक्किरा बेगम ने बताया कि सनाथाल चौराहे के पास यह तेंदुआ मिला है। अहमदाबाद शहर के इतने समीप तेंदुए की मौजूदगी असामान्य है। वन विभाग ने इसके पंजों के निशानों का विश्लेषण करने और यह किस तरफ से शहर में आया, इसका पता लगाने के लिए दल तैनात किया है।

अधिकारी ने बताया कि बताया कि मृत तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 2016 की गणना के अनुसार गुजरात में 1,395 तेंदुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे