मुंबई के जुहू तट पर बहकर आई मरी हुई डॉल्फिन

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:05 IST2021-08-13T15:05:38+5:302021-08-13T15:05:38+5:30

Dead dolphin found washed away on Mumbai's Juhu beach | मुंबई के जुहू तट पर बहकर आई मरी हुई डॉल्फिन

मुंबई के जुहू तट पर बहकर आई मरी हुई डॉल्फिन

मुंबई, 13 अगस्त मुंबई के जुहू तट पर शुक्रवार को एक मरी हुई डॉल्फिन मिली। नगर निकाय के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि जहू चौपाटी पर कुछ स्थानीय निवासियों ने मरी हुई डॉल्फिन को देखा और इसकी जानकारी नगर निकाय के अधिकारियों को दी, जिन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

उन्होंने बताया, ‘‘बाद में वन विभाग ने मरी हुई डॉल्फिन के अवशेष का निस्तारण कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के पास मरी पाई गई डॉल्फिन की प्रजाति संबंधी सटीक जानकारी होगी।

स्थानीय नगर पार्षद रेणु हंसराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार सुबह मरी मिली डॉल्फिन सामान्य से कम आकार की थी। उन्होंने बताया, ‘‘शुक्रवार को मृत मिली डॉल्फिन का आकार पूर्व में शहर के तट पर मृत मिली डॉल्फिन के आकार से छोटा था।’’

उल्लेखनीय है कि इस साल के शुरू में भी मुंबई के तट पर कुछ मरी हुई डॉल्फिन बहकर आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead dolphin found washed away on Mumbai's Juhu beach

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे