लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसकर्मी की हत्या कर शव दफनाया गया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:46 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 23 सितंबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांद पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बघेल (46) की कथित रूप से अपहरण कर हत्या करने और उसके शव को दफनाने का मामला सामने आया है।

बघेल का शव सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बम्होड़ी सैलुआ क्षेत्र में जेसीबी से घंटों तक खुदाई कर बृहस्पतिवार को एक कब्र से निकाला गया।

वह पड़ोसी छिंदवाड़ा जिले के चौरई में अपने परिवार के साथ रहता था और दो दिन पहले वहां से अचानक लापता हो गया था। प्रारंभिक जांच में रूपयों के लेन-देन को लेकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

सिवनी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मरावी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ पुलिस कर्मचारी की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी सैलुआ क्षेत्र में दफनाने का मामला सामने आया है। चौरई पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

वहीं, छिंदवाड़ा जिले के चौरई इलाके के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पी एस बालरे ने बताया कि मृतक प्रधान आरक्षक मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला है, जो छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में पदस्थ था। हाल ही में उसका तबादला छिंदवाड़ा जिले स्थित चांद पुलिस थाने में किया गया था। मृतक चौरई में परिवार के साथ रहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘21 सितंबर को बघेल के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिवार के सदस्यों ने चौरई पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। इस पर छानबीन शुरू कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि उसकी हत्या कर शव को सिवनी लाकर बम्होड़ी सैलुआ घाटी में दफनाया गया है।’’

बालरे ने बताया, ‘‘संदिग्धों की निशानदेही पर चौरई पुलिस बृहस्पतिवार को उस स्थान पर पहुंची जहां शव को दफनाया गया था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमॉर्टम करा लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

बालने ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रूपयों के लेन-देन को लेकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। बघेल ने सिवनी निवासी कुछ लोगों को करीब 12 लाख रुपये उधार दिए थे। इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर मामले में विवेचना की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे