लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से मौत के बाद कूड़े के वाहन में ले जाया गया शव, मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:38 IST

Open in App

शिमला, 29 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन दावों की जांच के आदेश दिए हैं कि सोलन जिले में कोविड-19 के कारण मरे एक व्यक्ति का शव कूड़े की गाड़ी में श्मशान स्थल तक ले जाया गया।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सोलन के उपायुक्त के सी चमन को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

मामला तब संज्ञान में आया जब कृष्ण टिंकू ने संवाददाताओं से कहा कि ईएसआई बद्दी अस्पताल में मौत के 24 घंटे बाद उनके भाई का शव उन्हें सौंपा गया।

टिंकू ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने शव को कूड़ा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली से श्मशान स्थल तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि उनके 54 वर्षीय भाई आरकी के रहने वाले थे और कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह