लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क किनारे युवक का शव मिला

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:44 IST

Open in App

नोएडा, सात दिसंबर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के पलवल के रहने वाले निरंजन चौधरी (33) सेक्टर अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट स्थित रेस्टोरेंट में काम करता था। युवक का शव सोमवार को ऐचछर स्थित ढकिया बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां शव के पास सूखा पाउडर पड़ा मिला था। शव पर चोट के निशान नहीं थे। युवक के पास से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने रेस्टोरेंट संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले निरंजन ने फोन कर बताया था कि रेस्टोरेंट संचालक ने उससे मारपीट की।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन