लाइव न्यूज़ :

स्टेडियम में युवक का शव मिला, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:47 IST

Open in App

सोनीपत, 11 अक्तूबर जनपद के हसनपुर गांव के स्टेडियम में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र ने बताया कि हसनपुर गांव के खेल मैदान में युवक का शव होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त हसनपुर निवासी सुरेंद्र के तौर पर हुई है। उसके शव पर चोट के निशान थे।

अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्र के भाई सुरेश की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों संजीत व विशाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि सुरेश के मुताबिक करीब एक महीने पहले इन दोनों युवकों से उसका झगड़ा हुआ था और आशंका जताई कि उसके भाई ही हत्या इसी रंजिश में की गई है।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक साइंस लैब के दल को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?