लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:46 IST

Open in App

जींद, 17 अक्टूबर हरियाणा में जींद जिले के नंदगढ़ गांव में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि नंदगढ़ गांव निवासी अंकित (21) का शव रविवार की सुबह गांव के राजकीय स्कूल में पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंकित की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने कथित तौर पर अवैध संबंधों को लेकर फंसाने की धमकी दिये जाने से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि अंकित के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और अंकित के मोबाइल से मिली एक वीडियो में पांच लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

अंकित के पिता बलराज ने बताया कि अंकित की चार बहन हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी सभी बेटियों की शादी कर चुके हैं जबकि अंकित अविवाहित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी