लाइव न्यूज़ :

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्‍या का आरोप

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:50 IST

Open in App

एटा (उप्र) 16 जनवरी जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर स्थित खेत में पेड़ पर शुक्रवार को एक युवक का शव लटका पाया गया। युवक के पिता ने एक महिला चिकित्‍सक पर हत्‍या कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस की सूचना पर शनिवार को परिजनों ने शव की शिनाख्‍त शिवम (24) के रूप में की। पुलिस ने आज उसका पोस्‍टमार्टम कराया।

पुलिस के अनुसार कोतवलाी देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मरथरा निवासी मोहर सिंह का बेटा शिवम एटा के पीपल अड्डा स्थित एक मकान में किराए पर रहता था और वह एटा में कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहा था।

पोस्‍टमार्टम हाउस पहुंचे युवक के पिता मोहर सिंह ने बताया, ''उसके पुत्र से एक महिला चिकित्सक की लड़की फोन पर बातचीत किया करती थी और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।''

उन्‍होंने बताया, ''शिवम ने रिश्ते के चाचा को फोन पर बताया कि उसको चिकित्सक के 4-5 लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। उसकी जान खतरे में है, उसको बचा लो, यह कहते समय किसी ने छीन कर फोन काट दिया। उसके बाद कई बार फोन मिलाने के बाद भी बात नहीं हो सकी।''

पिता का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने शिवम की हत्या कराकर शव फांसी पर लटकाया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इन्द्रेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गयी है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट