आगरा में यमुना में डूबे युवक का शव मिला
By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:42 IST2021-08-16T22:42:25+5:302021-08-16T22:42:25+5:30

आगरा में यमुना में डूबे युवक का शव मिला
आगरा में रविवार को यमुना नदी के पोइया घाट पर नहाने गये तीन युवकों में से एक युवक नदी में डूब गया जिसका शव सोमवार को गोताखोरों ने निकाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना न्यू आगरा के निरीक्षक एस के उपाध्याय ने बताया कि गोताखोरों ने रविवार को यमुना में डूब गए युवक को खोजने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुन: गोताखोरों ने प्रयास किया और युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि दयालबाग स्थित पोइया घाट पर यमुना में नहाते हुए डूब गया युवक ताजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था जिसकी उम्र 2० वर्ष थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।