लाइव न्यूज़ :

गेस्ट हाउस में ठहरे युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:12 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 21 जुलार्ई भिवानी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गेस्ट गेस्ट हाउस में मंगलवार रात को एक युवक संदिग्ध हालत में मृत मिला।

पुलिस के अनुसार श्याम गेस्ट हाउस के संचालक ने शहर थाना को सूचना दी कि उनके गेस्ट हाउस में मंगलवार रात को एक युवक अपने रूम में बेड़ पर मृत पड़ा मिला। यह सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार एवं दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। युवक द्वारा जमा करवाये गये पहचान पत्र के अनुसार युवक की पहचान सरल गांव निवासी 18 वर्षीय नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

होटल संचालक ने बताया कि नवीन मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गेस्ट हाउस में आया था। उसने कमरा बुक किया और वह जाकर सो गया। इसके बाद सुबह उसके कमरे को गेस्ट हाउस के सदस्यों ने चेक किया तो वह बेड पर मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ नही मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बंसीलाल सामान्य अस्पताल ले गयी।

कुमार ने बताया पुलिस की प्राथमिक जांच में पूरा मामला इत्फाकिया मौत का है। पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के चाचा ने भी आत्महत्या या अन्य कोई आशंका नहीं जताई है। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह