झारखंड में क्षत- विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:19 IST2021-10-09T19:19:46+5:302021-10-09T19:19:46+5:30

Dead body of woman found in mutilated condition in Jharkhand | झारखंड में क्षत- विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव

झारखंड में क्षत- विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव

पाकुड़ (झारखंड), नौ अक्टूबर झारखंड के पाकुड़ जिले में शनिवार को करीब 20 वर्ष की एक महिला का क्षत- विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लिट्टीपारा थाना के तहत हाथीगढ़ डूंगरी टोला हिल पर शव को एक चरवाहे ने देखा और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बताया। पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उसका सिर और चेहरा कुचल दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body of woman found in mutilated condition in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे