लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के ऊना में जमीन में दफनाई गई महिला का शव निकाला, हत्यारोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 17:10 IST

Open in App

शिमला, सात अप्रैल हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित एक गांव में बुधवार को जमीन की खुदाई कर महिला (22) का शव निकाला गया। यह महिला चार दिन से लापता थी। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि महिला की कथित रूप से हत्या कर उसे दफनाने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जिले के गगरेट उप मंडल में स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गयी जब जडाला कोहरी गांव में शव को बरामद किए जाने के बाद लोग आरोपी को उन्हें सौंप देने की मांग करने लगे ।

ऊना के पुलिस अधीक्षक अरजीत सेन ठाकुर ने इस मामले में मौका मुआयना किया। ठाकुर ने पीटीआई भाषा को बताया कि महिला पिछले तीन अप्रैल से लापता थी और इसके अगले दिन गगरेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे और महिला की हाल ही में किसी और के साथ सगाई हुयी थी । अधिकारी ने बताया कि बाद में, आरोपी ने महिला की लोहे की छड़ मारकर हत्या कर दी और एक सुनसान स्थान पर उसे दफना दिया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर का रहने वाला है और महिला के आवास के निकट स्थित एक आश्रम में रहता था ।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने लापता महिला की कॉल डिटेल को खंगाला और आरोपी तक पहुंची। ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उस स्थान की जानकारी दी जहां पर शव को दफनाया गया था।

ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है