अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला, हत्या की आशंका
By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:31 IST2021-11-13T22:31:03+5:302021-11-13T22:31:03+5:30

अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला, हत्या की आशंका
नोएडा (उप्र), 13 नवंबर नोएडा के जारचा थानाक्षेत्र मे बीती रात को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा- गला शव मिला है।
जारचा के थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव ट्यूबवेल के पास पड़ा है जिसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना था। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।