लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर: मस्जिद के भीतर मिला तहरीक उल मुजाहिदीन के पूर्व प्रमुख का शव

By भाषा | Updated: February 14, 2020 07:15 IST

डार 1990 में आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का प्रमुख रह चुका था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर में मैसूमा में मस्जिद के भीतर एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देतहरीक उल मुजाहिदीन के पूर्व प्रमुख और जमीयत-ए-अहली हदीस नेता शौकत शाह की हत्या मामले के आरोपी अब्दुल गनी डार का शव बृहस्पतिवार को एक मस्जिद में मिला।बडगाम जिले के बीरवाह के रहनेवाले अब्दुल गनी डार मैसूमा के जमीयत-ए-अहली हदीस मस्जिद में मृत मिला।

तहरीक उल मुजाहिदीन के पूर्व प्रमुख और जमीयत-ए-अहली हदीस नेता शौकत शाह की हत्या मामले के आरोपी अब्दुल गनी डार का शव बृहस्पतिवार को एक मस्जिद में मिला। बडगाम जिले के बीरवाह के रहनेवाले अब्दुल गनी डार मैसूमा के जमीयत-ए-अहली हदीस मस्जिद में मृत मिला।

डार 1990 में आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का प्रमुख रह चुका था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर में मैसूमा में मस्जिद के भीतर एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी ने अपराध स्थल का दौरा किया और व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लिया।’’ प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ मृतक की पहचान अब्दुल गनी डार उर्फ गनी गजाली के रूप में हुई है। उनकी उम्र 80 साल है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डार के सिर पर चोटों के दो निशान हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मस्जिद के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह स्थापित किया जाए कि क्या उनकी हत्या हुई है ।

जमीयत-ए-अहली हदीस के प्रमुख मौलाना शौकत शाह की मौत मस्जिद के बाहर शुक्रवार की नमाज से पहले आठ अप्रैल, 2011 में हो गई थी।

डार इस हत्या मामले में सह आरोपी था और अभी जमानत पर चल रहा था । प्रवक्ता ने बताया कि अपराध स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिग हुआ है और घटनास्थल पर एक फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ परिसर में गहन तलाशी हुई है और वह समुदाय को आश्वस्त करते हैं कि निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से तेजी से जांच होगी।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है