लाइव न्यूज़ :

पशुबाड़े में मिला सात साल के बच्चे का शव, पिता पर हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: December 19, 2020 13:53 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 19 दिसंबर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिया गांव में शनिवार सुबह एक पशुबाड़े में सात साल के बच्चे का शव मिला है और उसके गले पर दबाने के निशान पाए गए हैं।

बच्चे की मां और अन्य परिजनों ने बच्चे के पिता पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया, "गलिया गांव में आज सुबह एक सात साल के बच्चे हिमांशु उर्फ रोहित का शव एक पशुबाड़े से बरामद किया गया है। उसके गले पर दबाने से होने वाले जख्म के निशान पाए गए हैं। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।"

उन्होंने बताया, "प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है और बच्चे की मां व मामा ने उसके पिता पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी सुरेश राजपूत से घटना बावत पूछताछ की जा रही है।"

बच्चे की मां के हवाले से एएसपी सिंह ने बताया, "पति (बच्चे के पिता) और पत्नी (बच्चे की मां) के बीच पिछले पांच-छह माह से विवाद चल रहा है, जिसके चलते महिला अपने मायके गलिया गांव में भाइयों के साथ रह रही है। शुक्रवार की शाम यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम था, जिसमें बच्चे के पिता को नहीं बुलाया गया था, लेकिन वह बिन बुलाए बच्चे को लेकर यहां आ गया था और बच्चे को छोड़कर चला गया था।"

उन्होंने कहा,"बच्चे के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बहनोई सुरेश (बच्चे का पिता) रात में मुंह बांध कर आया और गला दबाकर बच्चे की हत्या करने के बाद शव पशुबाड़े में फेंककर भाग गया।"

सिंह ने बताया, "मृत बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया गया है और घटना बावत पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान