लाइव न्यूज़ :

बागपत में सात वर्ष की बच्‍ची का शव मिला, पड़ोसी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:57 IST

Open in App

बागपत (उप्र) 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघावली थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत में सात साल की मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। परिजनों ने दुष्‍कर्म के बाद बच्‍ची की हत्‍या की आशंका जताई थी लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बच्‍ची के परिजनों ने पड़ोसी दंपति के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पड़ोसी मनोज और उसकी पत्‍नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस बीच मुख्‍यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने रविवार को बताया कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची शनिवार शाम घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात खेत में बच्ची का गन्ने की पत्तियों में दबा हुआ शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

उन्‍होंने बताया कि इस सम्बन्ध में बच्‍ची के परिजनों द्वारा अपने ही पड़ोसी मनोज ओर उसकी पत्नी के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर थाने पर दी गई थी, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मनोज को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि बच्‍ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल पुलिस मुकदमे के आधार पर मामले की जांच में जुटी है ।

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये के आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!