लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में फ्लैट में मिले मां बेटे के शव, छह को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:09 IST

Open in App

कोलकाता, सात सितंबर कोलकाता के पर्णाश्री इलाके के दक्षिणी क्षेत्र में एक किशोर और उसकी मां के शव उनके फ्लैट के अंदर मिले। इस संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पर्णाश्री पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि 13 वर्षीय तोमोजीत मंडल और उसकी मां सुष्मिता के खून से लथपथ शव उनके फ्लैट में पड़े मिले और फ्लैट का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

काम से लौटने पर किशोर के पिता तपन मंडल को जब आवास के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने बताया, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या फ्लैट से कुछ गायब हुआ है। दरवाजा अंदर से बंद था और किसी के भी जबरन प्रवेश करने का कोई संकेत नहीं है।’’ तपन मंडल को अपने पड़ोसी की मदद से दरवाजा तोड़ना पड़ा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों का परिवार से कोई संबंध नहीं है। हम तपन मंडल के साथ-साथ पड़ोसियों से भी बात कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस तोमोजीत को ट्यूशन पढ़ाने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जो गोपाल मिश्रा रोड स्थित उनके घर पर सोमवार शाम को आया था। उन्होंने बताया कि सुराग का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो