बांदा में लापता व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव बरामद

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:21 IST2021-06-20T13:21:15+5:302021-06-20T13:21:15+5:30

Dead body of missing person found in Banda | बांदा में लापता व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव बरामद

बांदा में लापता व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव बरामद

बांदा (उप्र), 20 जून बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के बुधेड़ी गांव से लापता एक व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जसपुरा थाना के बुधेड़ी गांव के रहने वाले शिवनारायण निषाद (45) का शव रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे से बरामद किया गया। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। व्यक्ति अपने घर से शुक्रवार की शाम से लापता था।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने व्यक्ति के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

एएसपी ने कहा, "प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body of missing person found in Banda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे