लाइव न्यूज़ :

पेंच पार्क के कोर एरिया में मिला नर बाघ का शव

By भाषा | Updated: March 24, 2021 14:40 IST

Open in App

सिवनी, (मप्र) 24 मार्च मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में छिंदवाड़ा जिले के हिस्से के गुमतरा कोर एरिया में 22 मार्च की शाम एक वयस्क नर बाघ का शव वन अमले को मिला है।

पेंच पार्क के क्षेत्र निदेशक विक्रम सिंह परिहार ने बुधवार को बताया कि गुमतरा कोर परिक्षेत्र में 22 मार्च की शाम को वन अमले को गश्त के दौरान नर बाघ का चार से पांच दिन पुराना शव मिला था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने नर बाघ के शव का दूर से निरीक्षण किया। रात होने के कारण क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। 23 मार्च की सुबह अधिकारियों व स्टाफ ने घटनास्थल के आसपास के करीब एक किलोमीटर के दायरे में खोजी कुत्ते की मदद से तलाश की,लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया,लेकिन शव चार से पांच दिन पुराना होने से पीएम रिपोर्ट से बाघ की मौत के कारणों का पता लग पाना संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में बाघ के सभी अंग (नाखून, बाल, खाल, दांत, आदि) सुरक्षित पाए गए हैं। वैज्ञानिक जांच हेतु बिसरा एवं अन्य आवश्यक नमूनों को एकत्र किया गया है तथा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बाघ की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?