लाइव न्यूज़ :

प्रेमी युगल की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए

By भाषा | Updated: January 29, 2021 14:26 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के अंबरपुर गांव में एक युवक और किशोरी की कथित तौर पर हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर किशोरी के पिता, भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने शुक्रवार को बताया कि दिव्यानंद (19) का गांव की ही एक किशोरी के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को दिव्यानंद अपने खेत पर काम कर रहा था जबकि बगलवाले खेत में किशोरी अपने पिता तेज राम , चाचा राम स्वरूप, ओम प्रकाश उर्फ़ पप्पू और भाई टिंकू के साथ काम कर रही थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी दिव्यानंद से मिलने चली गयी और किशोरी के परिजनों ने दोनों को एकांत में बात करते हुए देख लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पर गुस्साए किशोरी के घर वालों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और जम कर पिटाई करने के बाद दोनों की हत्या कर दी और शवों को रस्सी से पेड़ पर लटका दिया।

एसएसपी ने बताया कि युवक के चाचा की तहरीर पर लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है और इनमें से लड़की के एक चाचा और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos