लाइव न्यूज़ :

पतरातू बांध से हजारीबाग मेडिकल कालेज की छात्रा का हाथ-पैर बंधा शव बरामद

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:12 IST

Open in App

रामगढ़, 13 जनवरी झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू बांध में उचरिंगा पिकनिक स्थल से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा का प्लास्टिक की रस्सी से हाथ-पैर बंधा शव मंगलवार को बरामद किया गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने आशंका जतायी है कि छात्रा का बलात्कार के बाद हत्या कर शव बांध में फेंक दिया गया है ।

हजारीबाग-रामगढ़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवी होमकर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि रामगढ़ स्थित पतरातू बांध से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा का शव मंगलवार को बरामद किया गया, जिसकी बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

इस बीच छात्रा का शव रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां तीन सदस्यीय विशेष मेडिकल बोर्ड ने उसका अंत्य परीक्षण किया। पुलिस को मेडिकल बोर्ड के अंत्य परीक्षण रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों