छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:56 IST2021-09-20T21:56:27+5:302021-09-20T21:56:27+5:30

dead body of elephant cub found in chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

बालोद, 20 सितंबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग ने हाथी के एक शावक का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शावक की उम्र ढाई से तीन साल के बीच थी।

अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकान पद्देटोला मार्ग के पास खेत में हाथी के शावक का शव मिला।

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही शावक की मृत्यु के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी का यह शावक इस महीने की 11 तारीख को सल्हई टोला गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिला था जिसे वन विभाग ने उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया था और तब से यह जंगल में अकेला ही विचरण कर रहा था।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि शावक जिले में विचरण कर रहे 22 हाथियों के दल से अलग हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: dead body of elephant cub found in chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे