दिल्ली के बवाना में सिविल डिफेंस कर्मचारी का शव पाया गया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:28 IST2021-03-06T17:28:25+5:302021-03-06T17:28:25+5:30

Dead body of civil defense worker found in Bawana, Delhi | दिल्ली के बवाना में सिविल डिफेंस कर्मचारी का शव पाया गया

दिल्ली के बवाना में सिविल डिफेंस कर्मचारी का शव पाया गया

नयी दिल्ली, छह मार्च दिल्ली के बवाना में शनिवार को सिविल डिफेंस के एक 22 वर्षीय कर्मचारी का शव पाया गया जिस पर गोली लगने के कई निशान थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बवाना के कटवारा गांव के निवासी शशि कादयान के रूप में की गई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन ने कहा कि कादयान का शव जोगी वाड़ा चौक के निकट पड़ा हुआ पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला निजी दुश्मनी का प्रतीत होता है।

पुलिस ने कहा कि बवाना पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस, आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body of civil defense worker found in Bawana, Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे