लाइव न्यूज़ :

चकदाह में मिला भाजपा सदस्य का शव

By भाषा | Updated: April 18, 2021 13:22 IST

Open in App

चकदाह (पश्चिम बंगाल), 18 अप्रैल पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चकदाह में रविवार तड़के भाजपा के एक सदस्य का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि चकदाह में दिलीप कीर्तनिया (31) का शव मिला, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ने कीर्तनिया की हत्या की।

पुलिस ने इस मामले में दर्ज शिकायत के हवाले से कहा कि कीर्तनिया के परिवार ने आरोप लगाया कि वह शौच के लिए रात में बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब वह बहुत देर तक नहीं लौटा , तो उसकी तलाश शुरू की गई और वह अपने आवास से कुछ मीटर दूर घायल अवस्था में मिला। उसे चकदाह के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके निजी अंगों में कई चोटें लगी थीं।’’

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कीर्तनिया की मौत की खबर सुनकर इलाके में प्रदर्शन किए।

पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को बाधित करके प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शनिवार को चकदाह सीट के लिए मतदान हुआ था और इस दौरान पुलिस ने एक मतदान केंद्र के बाहर निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को गिरफ्तार किया था और उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह