लाइव न्यूज़ :

बैंक कर्मी का शव होटल से बरामद

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:58 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 27 दिसंबर फिरोजाबाद के दक्षिण क्षेत्र जैन मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो के निकट रविवार दोपहर एक होटल के कमरे से बैंक कर्मी का शव बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने बताया कि हैदराबाद के गोपनपल्ली इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय राजकुमार गत 24 दिसंबर को बैंक ऑफ इंडिया की फरिहा कस्बा स्थित शाखा में ड्यूटी ज्वाइन करने आए थे। उन्होंने बताया कि दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे राजकुमार शनिवार के कमरे का दरवाजा शनिवार को उनके बैंक से लौटकर आने के बाद से नहीं खुला।

पांडे के मुताबिक राजकुमार के भाई राहुल ने उन्हें फोन किया। जवाब न मिलने पर उन्होंने होटल कर्मियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब ना मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर राजकुमार का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृत बैंक कर्मी के परिजन को खबर दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू