फांसी से लटकता मिला सेना के जवान का शव

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:36 IST2021-04-04T17:36:48+5:302021-04-04T17:36:48+5:30

Dead body of army soldier found hanging | फांसी से लटकता मिला सेना के जवान का शव

फांसी से लटकता मिला सेना के जवान का शव

बागपत (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल जिले के बड़ौत इलाके में रविवार को सेना के एक जवान का शव उसके घर पर फांसी पर लटकता मिला।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र में बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने चरण सिंह विहार स्थित एक मकान में मोहित (28) नामक युवक का शव फांसी से लटकता मिला।

बड़ौत थाना कोतवाल अजय कुमार शर्मा के अनुसार, ‘‘बिनौली थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर का रहने वाला मोहित 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। एक साल से वह चरण सिंह विहार में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। इन दिनों उसकी तैनाती बंगाल के बीना गुड़ी में 24 जाट बटालियन में थी। वह छह फरवरी को छुट्टी लेकर घर आया था और तब से यहीं रह रहा था।’’

पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body of army soldier found hanging

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे