लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव

By भाषा | Updated: May 1, 2021 23:55 IST

Open in App

कौशांबी, एक मई उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव एक कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने शनिवार को कुएं से युवक का शव बरामद किया है और मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी रजनीश (22) शुक्रवार की शाम साइकिल लेकर घर से कहीं जाने के लिए निकला लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि आज ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक कुएं के पास उसकी साइकिल पड़ी देखी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को कुएं में एक शव उतराता दिखाई पड़ा। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव कुएं से बाहर निकलवाया। सूत्रों के अनुसार मृतक के गले में चोट के निशान थे।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और उनमें से दो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग