लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में तालाब में तैरता मिला युवक का शव

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:39 IST

Open in App

पाकुड़,12 मई पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल की सीमा पर अवस्थित सोनारपाड़ा गांव के एक तालाब से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

स्थानीय लोगों ने तालाब में शव पाये जाने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के मियाँपुर के मुसू उर्फ शफीक शेख के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने कथित रूप से गला रेत कर शफीक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।

उन्होंने मुरारोई थाना के जरिए परिजनों को इसकी सूचना भिजवायी। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों के अलावा उसके परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी हत्या के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह